Uncategorized

धमतरी में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

धमतरी- भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल धमतरी के माँ विंध्यवासिनी शक्तिकेंद्र अंतर्गत ब्राह्मण पारा वार्ड एवं माँ विंध्यवासिनी वार्ड के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई. शक्तिकेंद्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में डिजिटल माध्यमों से संगठनात्मक कार्यों को गति देना, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बूथ स्तर तक जानकारी पहुँचाना कार्यशाला में प्रभारी कोमल सार्वा, सह प्रभारी डोल प्रतिमा सोनी, पार्षद अखिलेश सोनकर, शिव नेताम, रामेश्वर सोनकर, धनेश सोनकर, मोटू कुम्भकार, छबिन्द्र सोनी, दिलीप सोनकर, उत्तम सिन्हा, शीतल साहू, रवि कसार, वेद कुम्भकार सहित अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए प्रशिक्षकों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर लॉगिन करना, ऑनलाइन कंटेंट साझा करना, डेटा फीडिंग और डिजिटल प्रचार की बारीकियाँ सिखाईं कार्यशाला में सभी कार्यकर्ताओं ने फॉर्म भरकर अपना प्रमाणपत्र प्राप्त किया और डिजिटल माध्यम से संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।शक्तिकेंद्र के प्रभारी ने कहा कि डिजिटल युग में बूथ को मजबूत करने के लिए तकनीक का ज्ञान जरूरी है। इस प्रशिक्षण से हमारे कार्यकर्ता अब सीधे जनता से डिजिटल माध्यम से जुड़ सकेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!