कांग्रेस को मजबूत करने के साथ ही सशक्त विपक्ष की भूमिका निभा रहे है ओंकार साहू, अंबिका मरकाम, लेखराम साहू व कविता बाबर
पार्टी के आयोजनो में रहते हमेशा सक्रिय, युवाओं की ऊर्जा व वरिष्ठो के अनुभव का बेहतर समन्वय बनाने में है माहिर

धमतरी। जिले में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने कई वरिष्ठ नेताओं द्वारा पूरे समर्पण भाव से कार्य किया जा रहा है। इनमें धमतरी विधायक ओंकार साहू, सिहावा चौक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक व वर्तमान कांग्रेस ओबीसी विभाग राष्ट्रीय समन्वयक लेखराम साहू व जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर भी प्रमुख है।
उक्त नेताओं द्वारा लगातार पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने युवाओं की ऊर्जा व वरिष्ठो के अनुभव का बेहतर समन्वय बनाकर कार्य कर रहे है। जिससे संगठन को मजबूती प्रदान करने में सफल हो रहे है। विधायक ओंकार साहू लगातार विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहते है। धमतरी वासियों की मांगो व समस्याओं के लिए विधानसभा तक आवाज बुलंद करते है। अब तक क्षेत्रवासियों को विकास की अनेक सौगाते अपनी सक्रियता के दम पर दिला चुके है। सरल मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है। जिससे क्षेत्रवासी व पार्टी के कार्यकर्ता उनसे सीधे जुड़ाव महसूस करते है। इसी प्रकार सिहावा विधानसभा से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुई वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अंबिका मरकाम भी पार्टी की मजबूती के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। सिहावा विधानसभा क्षेत्र में तो सक्रिय है ही जिला मुख्यालय में भी आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होते है। सिहावा क्षेत्र में विकास के लिए हमेशा तत्पर रहती है। कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाए रखने में अंबिका मरकाम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कांग्रेस के सीनियर लीडर लेखराम साहू लगातार पार्टी में सक्रिय है धमतरी से लेकर रायपुर व दिल्ली तक वरिष्ठ नेताओं में उनकी अलग पहचान व पकड़ है। इसलिए पार्टी ने उन्हें विधायक बनाया फिर राज्य सभा के लिए प्रत्याशी बनाया। अब उन्हें कांग्रेस ओबीसी विभाग का राष्ट्रीय समन्वयक बनाकर एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपा है। सरपंच से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पदों तक के सफर का मुख्य कारण श्री साहू का पार्टी के प्रति समर्पण व क्षेत्र में उनकी पकड़ को माना जाता है। वहीं कांग्रेस नेत्री कविता योगेश बाबर ग्रामीण क्षेत्रो के साथ ही शहरी क्षेत्रो में भी कांग्रेस का चेहरा बन चुकी है। उनका पूर्व जिला पंचायत सदस्यी कार्यकाल काफी सफल रहा। और वर्तमान कार्यकाल भी अब तक बेहतर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रो में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने में श्रीमती बाबर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पार्टी के आयोजनों में हमेशा सक्रिय भागीदारी निभाते है। उनका व्यवहार व क्षेत्र में पकड़ पार्टी को हमेशा मजबूत करता रहा है। बता दे कि उक्त चारो नेताओं द्वारा मजबूत विपक्षी की भूमिका भी बेहतर तरीके से निभाया जा रहा है।

