शांति कॉलोनी चौक में हर पल रहती है दुर्घटना की आशंका, ट्रैफिक सिग्नल बंद होने से चारो दिशाओं से एक साथ चलती है वाहने
यातायात पुलिस में है बल की कमी इसलिए चौक पर जवान तैनाती में भी आ रही है परेशानी
आसपास के व्यापारियों व निवासी कर रहे ट्रैफिक सिग्नल शुरु करने की मांग
शांति कॉलोनी चौक में लगाया गया ट्रैफिक सिग्नल बना शो-पीस, न सिग्नल चालू हुआ न ही तैनात रहते है जवान


धमतरी। स्टेट हाईवे सिहावा रोड पर यातायात के बढ़ते दबाव व शांति कॉलोनी चौराहा पर अव्यवस्थित वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने जनता की मांग पर सालो पहले ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया था। लेकिन उक्त सिग्नल का लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। जिससे उक्त मार्ग व चौराहे पर दुर्घटना की आशंका हरपल बनी रहती है। ऐसे में इस क्षेत्र के व्यापारी व निवासी ट्रैफिक सिग्नल को चालू कर यातायात को व्यवस्थित करने की मांग कर रहे है।
ज्ञात हो कि शहर से होकर गुजरी अधिकांश सड़के जर्जर अवस्था में है जो कि दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। सिहावा रोड भी इनमें से एक है। उक्त मार्ग पर जर्जर सड़को के साथ ही भारी वाहनो ंके ओव्हर स्पीड हादसों को बढ़ा रहे है। सिहावा रोड स्टेट हाईवे है। यह मार्ग नगरी-सिहावा व उड़ीसा को धमतरी से जोड़ता है। उक्त मार्ग पर दिन भर छोटी बड़ी हजारों वाहनों की आवाजाही होती है जिससे ट्रैफिक का दबाव हमेशा बना रहता है। इस मार्ग पर लगभग 8 रिहायसी कालोनी है कई छोटे-बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठाने है। राईस मिले है। कई थोक दुकाने, गोदाम व दफ्तर है। इस मार्ग से शहर के कई वार्ड सीधे जुडे हुए है। ऐसे में लोगो का आवागमन इस मार्ग से होते रहते है। लेकिन इस मार्ग में अब चलना खतरों से खेलने के समान हो गया है। लेकिन मजबूरन लोगो को जान हथेली में लेकर सिहावा रोड से आवागमन करना पड़ता है। उक्त मार्ग के निवासियों ने बताया कि सिहावा रोड में 24 घंटे भारी वाहनों का आवागमन होता है। इस मार्ग को सबसे ज्यादा का दबाव शांति कॉलोनी चौक पर होती है जहां एक ओर सिहावा चौक की ओर से वाहने आती है, दूसरी ओर नहर नाका चौक से वाहने आती है, तीसरी ओर से शांति कॉलोनी हरफतराई रोड से व चौथी ओर से आमापारा, मकेश्वर वार्ड की ओर से वाहने व लोगों की आवाजाही रहती है। और चौराहे पर सिग्नल बंद होने कारण चारो दिशाओं से एक साथ आवाजाही होती है जिससे दुर्घटना की आंशक बनी रहती है। यातायात जवान की तैनाती भी चौक पर बल की कमी के कारण नहीं हो पा रहा है। जिससे यहां पर यातायात पूरी तरह बेलगाम रहता है।
होते रहते है हादसे
कल ही शांति कॉलोनी चौक पर क्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक साइकिल सवार व्यक्ति साइकिल से गुजर रहा था। इस दौरान सड़क में मौजूद एक क्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में उसे जोरदार ठोकर लगी थी। जिससे उसके चेहरे नाक व हाथ समेत शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई। ऐसे कई हादसे उक्त रोड पर होते रहते है।
” पूर्व में शांति कॉलोनी चौक ट्रैफिक सिग्नल के शुरु होने से सिहावा चौक व नहर नाका चौक की ओर से आने वाली वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण जाम की समस्या बन रही थी वर्तमान में विभाग में बल की कमी है। लेकिन जल्द ही चौराहे पर यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने उचित उपाय किये जाएँगे। ÓÓ
खेमराज साहू
प्रभारी यातायात पुलिस धमतरी