Uncategorized

कबीर दास सत्य का दर्शन कराने वाले संत थे -लेखराम साहू

ग्राम जोरातराई सिलौटी निवासी डी आर साहू के तत्वाधान में कबीर सत्संग का आयोजन बिहार से आए महान संत अभय जी एवं उसके मंडली के सदस्यों के मुखारविंद से कबीर के वाणी का बखान कर लोगों को कबीर के बताएं राह पर चलने के लिए प्रेरित किया.लोगों को सात्विक जीवन जीने के लिए संत महाराज ने कहा, आदमी को भोलेनाथ की तरह होना चाहिए जो समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को पीकर सृष्टि को बचाने के लिए अडिग रहे जो चेतना और आत्म अनुशासन को दर्शाता है लोगों को शिव भक्ति की कथा सुनाएं जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में भाग लिया। इस भक्तिमय आयोजन का उद्देश्य संत कबीर दास जी के शाश्वत संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में प्रेम व समानता की भावना को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में अतिथि लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद, राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग ने कहा कि कबीर दास सत्य का दर्शन कराने वाला संत था जिसने पूरे दुनिया को वास्तविकता का पाठ पढ़ाकर एवं दिखावा ढोंग आडंबर आदि को छोड़ने के लिए प्रेरित किये.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!