Uncategorized

घर के पास कचरे के ढेर में आग जलाने से मना करने पर युवकों ने किया अधेड़ पर हमला

धमतरी। बीती रात्रि नशेड़ी युवकों द्वारा एक और वारदात को अंजाम दिया गया। जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि लगभग 9.30 बजे कुम्हारपारा खोडिया तालाब शौचालय के पास निवासी सुरेन्द्र देवांगन अपने घर पर था तभी पीछे कचरे के ढेर में कुछ युवकों द्वारा आग लगाया गया जिस पर सुरेन्द्र देवांगन द्वारा आग लगाने पर मना किया गया इसी बात पर युवकों द्वारा विवाद किया गया। जिसके पश्चात एक युवक ने सुरेन्द्र देवांगन पर हमला कर दिया जिससे उसके सिर से पिछले हिस्से में गंभीर चोटे आई है। जिससे वह लहुलुहान हो गया। घटना के बाद संजीवनी 108 की मदद् से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार जारी था। बता दे कि उक्त मामले में अपराध पंजीबद्ध किया जा चुका है लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।


”खोडिय़ा तालाब के पास मारपीट के मामले में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा। ÓÓ
बृजेश तिवारी
प्रभारी सिटी कोतवाली धमतरी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!