Uncategorized

स्वास्थ्य शिविर के साथ शाकम्भरी जयंती महोत्सव का हुआ शुभारंभ, शाम को की गई महाआरती

आज कलश यात्रा, हवन पूजन, प्रतिभा सम्मान सहित हो रहे विविध सामाजिक कार्यक्रम


धमतरी। कोसरिया पटेल मरार समाज धमतरी नगर का शाकम्भरी जयंती महोत्सव 2026 दो दिवसीय कार्यक्रम पटेल समाज के सभाभवन में 2 जनवरी को स्वास्थ्य शिविर के साथ शुभारंभ हुआ। जिसमे समाज के वरिष्ठ बिशेषर पटेल भूषण पटेल द्वारा माता शाकम्भरी की पूजा अर्चना के साथ किया गया जिसमे आयुर्वेद से सम्बंधित डॉक्टर्स डॉ अंकिता राखेचा रायपुर, डॉ प्रीति सिन्हा, डॉ अर्चना देवांगन नगरी, डॉ धर्मेंद्र सिन्हा, डॉ हर्ष जैन डेंटिस्ट के साथ आयुष विभाग के डॉक्टर्स ने भी अपनी सेवा दी फिर शाम 6.30 बजे माँ शाकम्भरी की महाआरती नगरघड़ी चौक में किया गया जिसमे पटेल समाज के संरक्षक बिशेषर पटेल राज अध्यक्ष सगुन पटेल के साथ सर्व हिन्दू समाज के अध्यक्ष महेश रोहरा, नंदू जसवानी, अजय जैन, सर्व समाज समन्वय महासभा जिलाध्यक्ष पदमनी चंद्राकर, कि विशेष उपस्थिति रही।
आज पटेल समाज सभाभवन आमापारा जालमपुर रोड धमतरी में शनिवार को सभी समाजजन सभाभवन में एकत्र हुए और भव्य कलश यात्रा नगर में निकाली गई। दोपहर को हवन पूजन व अतिथि आगमन स्वागत समारोह के समापन समारोह होगा। उसके पश्चात् प्रतिभा सम्मान, युवक युवती परिचय, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण, भोजन आदि कार्यक्रम निर्धारित है। उद्घाटन सत्र भूमिपूजन के मुख्य अतिथि धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओंकार साहू, अध्यक्षता संरक्षक बिशेषर पटेल, विशिष्ठ अतिथि पूर्व महापौर विजय देवांगन, सगुन पटेल, संजय डागौर रहें। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष भूषण पटेल, उपाध्यक्ष दिलीप पटेल, नील पटेल मदन पटेल प्रकाश पटेल,मनीष पटेल, बबला पटेल, प्रहलाद पटेल, हेमशंकर पटेल बिमला पटेल, श्यामा पटेल, चन्द्रकला पटेल, रोशन पटेल,राजेंद्र पटेल, राजा पटेल, नरेंद्र पटेल पदमनी पटेल जानकी पटेल राजकुमारी पटेल, ओमलता पटेल ओमेश्वरी पटेल, मेनका पटेल, पप्पू पटेल, अर्जुन पटेल एवं समाजजन बड़ी संख्या जुटे हुए थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!