तालाब में बन रही पचरी का नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने किया निरीक्षण
गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य के दिए निर्देश

भखारा। नगर पंचायत क्षेत्र के तालाब में निर्माणाधीन पचरी कार्य का नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा ठेकेदार एवं संबंधित कर्मचारियों को गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि आम नागरिकों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, सभापति भूपेश्वरी चंदेल, सभापति हितेंद्र साहू, चक्र सुदर्शन चंदेल, नम्मू लाल साहू सहित अन्य नागरिक गण,कर्मचारी उपस्थित रहे।
