Uncategorized

पीजी कॉलेज में मतदाता सूची में नाम जोडऩे चलाये गए अभियान

स्वीप प्रभारी प्रो. पंकज जैन ने दी जानकारी


धमतरी। बी.सी.एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी के प्रभारी प्राचार्य डॉ. हेमवती ठाकुर के निर्देशन में एवं स्वीप प्रभारी प्रो. पंकज जैन, प्रो. कृश्ण कुमार देवांगन, कैम्पस अंबेसडर अर्पणा षर्मा एवं संकेत साहू के मार्गदर्शन में 28 अगस्त को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओ का मतदाता सूची में नाम जोडऩे अभियान चलाया गया। उक्त अवसर पर स्वीप प्रभारी प्रो. पंकज जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जनवरी 2026 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले ऐसे छात्र-छात्राएॅ जिनका इपिक कार्ड नही बना है ऐसे सभी छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु प्रपत्र 06 वितरित किया गया साथ ही ऑफलाइन एवं आनलाइन नाम जोडऩे की प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया ताकि समस्त पात्र मतदाताओं का अनिवार्य रूप से इपिक कार्ड बन सके। उक्त अवसर पर स्वीप प्रभारी प्रो. पंकज जैन, कैम्पस अंबेसडर अर्पणा षर्मा एवं संकेत साहू के द्वारा बी.एस.सी. पार्ट के छात्र-छात्राओं को प्रपत्र 06 वितरित कर उसे समस्त आवश्यक दस्तावेज के साथ स्वीप प्रभारी के पास 2 दिन के अंदर जमा करने का निर्देश दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!