Uncategorized

धमतरी का विकास ही एक मात्र उद्देश्य है – रामू रोहरा

प्रदेश महामंत्री श्री रोहरा को बनाया गया है निगम महापौर हेतु भाजपा प्रत्याशी

प्रत्याशी घोषित होने के बाद श्री रोहरा पहुंचे  जिला कार्यालय, रखा अपना विजन

धमतरी । भाजपा द्वारा धमतरी महापौर पद हेतु भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू (जगदीश) रोहरा को प्रत्याशी बनाया गया है। जिसके पश्चात भाजपाईयों द्वारा खुशियां मनाई जा रही है। प्रत्याशी घोषित होने के पश्चात श्री रोहरा जिला कार्यालय पहुंचें। जहां उन्होंने चुनाव व विकास के मुद्दे पर अपनी बात रखी।
श्री रोहरा ने अपना विजन साझा करते हुए कहा कि धमतरी का विकास ही उनका एक मात्र उद्देश्य है। पूर्व में जब निगम में कांग्रेस की सत्ता थी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। तो विकास थम गया था लेकिन बीते एक साल मे विकास को भाजपा सरकार ने गति दी है। महापौर चुनाव लडऩे का उद्देश्य धमतरी को तेजी से विकास की ओर ले जाना है। वे विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहे है जिसके परिणाम स्वरुप मुख्यमंत्री द्वारा 25 से 30 के विकास कार्यो को स्वीकृति दी गई। वे कार्य प्रारंभ भी हो चुके है। इनका लाभ व सुविधा शहरवासियों को जल्द मिलेगा। हाल ही में मुख्यमंत्री ने निगम क्षेत्र में नालंदा परिसर, पीजी कॉलेज में विधि संकाय हेतु भवन व कंडेल में कॉलेज भवन की स्वीकृति दी गई है।
श्री रोहरा ने महापौर उम्मीदवार बनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया है। साथ ही कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि जनता की उम्मीदो पर खरा उतरे। केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार है अब धमतरी निगम में भाजपा को जीताकर विकास में एक इंजन जोडऩा है। एक सवाल के जवाब में श्री रोहरा ने कहा कि टिकट वितरण के बाद नाराजगी जैसी बात नहीं है। भाजपा बड़ा परिवार है टिकट एक को ही मिलता है ऐसे में मतभेद हो सकते है, लेकिन मनभेद नहीं है। सभी को मनाकर एक साथ चुनाव लड़ेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!