Uncategorized

विकास होगी प्राथमिकता, पूर्व कार्यकाल के विकास कार्यो को बढ़ाएंगे आगे – विजय गोलछा

कांग्रेस ने पूर्व शहर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता श्री गोलछा को बनाया है महापौर प्रत्याशी

महापौर उम्मीदवार बनने के बाद पहुंचे जिला कार्यालय, कहा जनता व सम्पूर्ण कांग्रेस परिवार का मिलेगा साथ

धमतरी । प्रदेश कांग्रेस द्वारा काफी इंतजार के बाद आखिरकार नगर निगम महापौर उम्मीदवारो की घोषणा कर दी है। जिसमें धमतरी नगर निगम हेतु महापौर उम्मीदवार पूर्व शहर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता विजय गोलछा को बनाया है। जिसके पश्चात पटाखे फोड़कर कांग्रेसियों ने खुशियां जताई।
महापौर उम्मीद बनने के पश्चात विजय गोलछा जिला कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होने विभिन्न मुद्दो पर विस्तार से चर्चा की। श्री गोलछा ने कहा कि धमतरी का विकास ही उनकी प्राथमिकता होगी। सबके साथ व सहयोग से धमतरी को विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। नगर निगम के पूर्व महापौर व पार्षदो द्वारा विकास के जो कार्य कराए गए है उन कार्यो को आगे बढ़ाकर विकास को निरंतर रखा जाएगा। उन्होने कहा उन्हें पूरा विश्वास है कि धमतरी की जनता व कांग्रेस परिवार का उन्हें साथ मिलेगा। जिसके चलते वे चुनाव जीतकर धमतरी के विकास में अपना योगदान देंगे। मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के साथ ही शहरवासियों की मांगो को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास उनका रहेगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी जैसे कोई बात नही ंहै। निगम के पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित किये गए है। उन्हीं कार्यो को और आगे बढ़ाएंगे। कांग्रेस एक परिवार है और परिवार के सभी सदस्य एकजुट होकर शहरहित में विकास के लिए चुनाव लड़ेंगे। उन्हें कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का समर्थन है। जिले व प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं का स्नेह आशीर्वाद प्राप्त है। इसलिए जीतकर को लेकर आश्वस्त है। श्री गोलछा ने महापौर उम्मीद बनाये जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि जनता व कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्र्ताओं के उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!