Uncategorized

जिला जेल में सहायक जेल अधीक्षक एन.के. डहरिया ने किया ध्वजारोहण

धमतरी। जिला जेल धमतरी में 76 वां गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर एन.के. डहरिया सहायक जेल अधीक्षक के द्वारा ध्वजारोहण कर जेल एवं छ.ग. सशस्त्र बल के जवानों द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दिया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् एन.के. डहरिया सहायक जेल अधीक्षक के द्वारा जेल के बंदियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए संबोधित किया गया। जेल में गणतंत्र दिवस का पर्व शांतिपूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर समस्त जेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!