Uncategorized

तपस्वी राज परम पूज्य वीरभद्र मुनि जी विराग मुनि जी मा.सा आदि ठाणा 5 के विहार सेवा मे शामिल हुए महापौर रामू रोहरा व गणमान्य नागरिक, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद

सुबह 6 बजे महापौर सहित अन्य राजाराव पठार पहुँच कर शामिल हुए विहार सेवा मे

तपस्वी राज परम पूज्य ( वीरभद्र मुनि जी ) विराग मुनि जी मा.सा आदि ठाणा 5 का आज विहार राजाराव पठार से धमतरी के लिए हुआ । परम पूज्य विराग मुनि जी महाराज साहब का आज 134 वा उपवास है। बता दे कि विहार सेवा मे सुबह 6 बजे महापौर रामू रोहरा सहित अन्य गणमान्य नागरिक राजाराव पठार पहुँच कर शामिल हुए. विहार सेवा का लाभ लिया और म. सा. के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिए.नगर आगमन की ओर बढ़ रहे म. सा. का लोगों ने हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया. इस दौरान समाजसेवी महेंद्र खंडेलवाल, धनराज लुनिया,मुन्ना पारख,विजय बैद,पिंटू डागा, नंदू लोधी, आशीष मिन्नी,आशीष बंगानी,आशीष लोढ़ा, रितेश लोढा सहित अन्य लोग भी विहार सेवा मे शामिल हुए.
इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि ऐसे महान गुरुजनो का धमतरी आगमन होना हम सबके लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है. तपस्वी गुरुओं के सानिध्य से हमारा जीवन धन्य हो जाता है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!