Uncategorized

दो पक्षों मे विवाद के बाद एसिड अटैक:17 वर्षीय नाबालिग गंभीर रूप से झुलसा, रायपुर रिफर

बीती रात्रि गणेश चौक के पास हुई वारदात,जाँच मे जुटी पुलिस

धमतरी शहर मे बीती रात्रि एसिड अटैक की वारदात हुई है. जिससे इलाके मे सनसनी फ़ैल गई है.
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत गणेश चौक क्षेत्र मे एक 17 वर्षीय नाबालिग पर एक व्यक्ति द्वारा एसिड से हमला कर दिया गया. जिससे नाबालिग के चेहरे सीने और पैर गंभीर रूप वे झुलस गया है. तत्काल घायल युवक को जिला अस्पताल पहुँचाया गया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार हेतु रायपुर रिफर कर दिया गया है.
बताया जा रहा है कि दो पक्षों में किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ था जिसके बाद विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगो ने पीतल साफ करने का एसिड दूसरे पक्ष के लोगो पर फेंक दिया जिसमें एक नाबालिग समेत दो लोग झुलसे है जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया था जहां से नाबालिग को रायपुर रिफर कर दिया गया है इधर सूचना पर सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, कोतवाली पुलिस, साइबर टीम जिला अस्पताल पहुंचे थे मामले में 5 संदिग्ध लोगो से पूछताछ की जा रही है.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!