तपस्वी राज परम पूज्य वीरभद्र मुनि जी, विराग मुनि जी मा.सा आदि ठाणा 5 पद विहार करते हुए पहुंचे धमतरी
महापौर रामू रोहरा, डिस्ट्रिक्ट मीडिया क्लब, जैन समाजजन व गणमान्य नागरिको ने स्वागत अभिनन्दन कर लिया आशीर्वाद

तपस्वी राज परम पूज्य ( वीरभद्र मुनि जी ) विराग मुनि जी मा.सा आदि ठाणा 5 का आज विहार राजाराव पठार से धमतरी के लिए हुआ. सुबह लगभग 10 बजे गुरुजन रत्नाबांधा चौक पहुंचे फिर पद विहार आगे बढ़ा और गुरुजन घड़ी चौक पहुंचे जहां श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ धमतरी, महापौर रामू रोहरा,डिस्ट्रिक्ट मीडिया क्लब,सहित गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत अभिनन्दन कर आशीर्वाद प्राप्त किया . फिर विहार आगे बढ़ते हुए गोलबाजार के पास स्थित श्री आदिश्वर जिनालय (दादा बाड़ी ) पहुंचा जहां से बड़ी संख्या मे जैन समाज जनो ने उत्साहपूर्वक गुरुजनो के साथ विहार किया.फिर गुरुजनो के बढ़ते पूज्य कदम गोलबाजार मठमंदिर चौक सदर बाजार से होते हुए ईतवारी बाजार स्थित श्री पार्श्वनाथ जिनालय मे मंगल प्रवेश किया.
परम पूज्य विराग मुनि जी महाराज साहब का आज 134 वा उपवास है. विहार के दौरान गुरुजनो के नगर आगमन पर उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिए.लोगों ने हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया. इस दौरान भंवर लाल छाजेड सतीश नाहर आकाश गोलछा अशोक राखेचा अभय राखेचा धरमलाल पारख रिखभ दुग्गड़ अनिल दुग्गड़ राजू लुंकड़ वीरेंद्र गोलछा नीरज नाहर पिंटू डागा मयूर पारख विजय दुग्गड़ मितेश राखेचा प्रकाश गोलछा मुन्ना पारख राजू बैद आकाश कटारिया विजय बैद कालू लूनिया नरेंद्र गोलछा कुशल चोपड़ा संजय जैन कुशल पारख निशांत लुंकड़ रोहित लुंकड़ किरोड़ी दुग्गड़ अशोक भंडारी खेमू गोलछा, डिस्ट्रिक्ट मीडिया क्लब के संरक्षक दीपक लखोटिया क्लब के अध्यक्ष प्रेम मगेंद्र,आशीष मिन्नी संजय जैन,डा भूपेंद्र साहू दीपेश देवांगन आशीष बंगानी मयंक केशरवानी, समाजसेवी महेंद्र खंडेलवाल निगम एम आई सी मेंबर विजय मोटवानी,पार्षद कुशल चोपड़ा,नंदू लोधी देवेंद्र अजमानी, मुकेश शर्मा रितेश लोढ़ा आशीष लोढ़ा सहित बड़ी संख्या मे समाजजन उपस्थित रहे.
