Uncategorized
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को वार्ड पार्षद नीलेश लूनिया सहित कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना

धमतरी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का सामूहिक श्रवण वार्ड में किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद नीलेश लूनिया सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता, स्वस्थ भारत और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने देशवासियों से समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

