ज्ञान अमृत इंग्लिश हाईस्कूल में उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है- विनोद पांडेय

ज्ञान अमृत इंग्लिश हाईस्कूल धमतरी में उत्साहपूर्ण वातावरण में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा झंडा वंदन एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस पर कविता, भाषण, सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। सभी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार पाण्डेय ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है। एक विद्यार्थी की सच्ची देशभक्ति विद्यालय में अनुशासन, घर में माता-पिता का सम्मान, समाज में सदव्यवहार और राष्ट्र के प्रति समर्पण से दिखाई देती है। आज भारत विश्व में नई ऊंचाइयों को छू रहा है, लेकिन विकसित भारत का सपना तभी सरकार होगा जब आप सभी अपने जीवन में ज्ञान, चरित्र और संस्कार इन तीनों को समान रूप से महत्व देंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगदीश सोनी, घनश्याम शर्मा, आदित्य दुबे, रत्नेश तिवारी, राजेंद्र साहू, शैलेंद्र साहू, भुनेश्वरी देवांगन, ममता तिवारी, कल्पना माने, मनीषा अंकमवार, हेमलता देवांगन, रूमानी कुरैशी, ज्योति सोनी, शीतल सोनी, दीपिका पटेल, प्रिया शर्मा, पायल नामदेव, अल्फिया शेख, भावना कहार, मुक्ति तिवारी, ज्ञानेश्वरी धीवर, मोनिका बांधे, हिमानी सोना एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।