Uncategorized

सिन्हा समाज के नवीन भवन का भूमिपूजन, 30 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक केंद्र — महापौर रामू रोहरा

धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने आज सिन्हा समाज के नवीन भवन का विधिवत भूमिपूजन किया। लगभग 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए महापौर रामू रोहरा ने कहा कि समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए सामुदायिक भवनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। “यह भवन केवल एक संरचना नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, परंपरा और आपसी भाईचारे का प्रतीक बनेगा। यहां सामाजिक कार्यक्रम, बैठकें, सांस्कृतिक आयोजन और युवाओं के मार्गदर्शन से जुड़े कार्य संपन्न होंगे, जिससे समाज को नई दिशा मिलेगी। महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी समाजों के विकास और उनकी आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस भवन का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम धमतरी शहर के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत है, जिसमें आधारभूत सुविधाओं के साथ सामाजिक ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष कुमार सिन्हा ने की। विशिष्ट अतिथियों में सभापति कौशल्या देवांगन, लोक निर्माण प्रभारी विजय मोटवानी, पूर्णिमा देवांगन, संतोष सोनकर, आशा लोधी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!