Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं – रंजना साहू

महिला मोर्चा के कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रही है - बीथिका विश्वास

महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

धमतरी। भाजपा कार्यालय, धमतरी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिता यादव द्वारा की गई। मुख्य रूप से उपस्थित जनों में प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेन्द्र साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री बीथिका विश्वास ने कहा कि महिला मोर्चा के कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय हैं। महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता जनसंपर्क एवं जनजागरण के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करेगी। बैठक के अंत में आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं तथा सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में संचालन प्रियंका सिन्हा ने कविता सिन्हा ने आभार व्यक्त किया बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जनों में सरला जैन खिलेश्वरी किरण निगम सभापति कौशल्या देवांगन रुकमणी सोनकर प्रीति यदु साहू अनीता सोनकर पूजा कुंजाम पवित्रा दीवान आशा लोधी डॉली सोनी अंकिता मिश्रा रिंकी जाधव गीतेश्वरी निशा वैष्णव सीमा चौबे किरण सिन्हा चंद्रिका साहू पूजा यादव दमयंती गजेन्द् आशा लोधी भूपेश्वरी चंदेल चेलेश्वरी साहू भानुप्रिया साहू पुष्पलता सुशीला तिवारी राधिका मानिकपुरी सत्य प्रभा साहू फागेश्वरी साहू सत्यप्रभा साहू ऋतु साहू गीतेश्वरी साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!