लेडीज क्लब का 41वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से सम्पन्न
लेडिस आफ द ईयर सम्मान से सम्मानित हुई शिरीन हाशमी

धमतरी. नगर के प्रतिष्ठित लेडीज क्लब का 41वां वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष व बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तारिणी नीलम चंद्राकर शामिल हुईं। क्लब की अध्यक्ष काजल सिन्हा और संचालिका उषा गुप्ता ने वार्षिक गतिविधियों व आगामी योजनाओं की जानकारी दी। इस वर्ष का प्रतिष्ठित लेडीज ऑफ द ईयर सम्मान श्रीमती शिरीन हाशमी को प्रदान किया गया। साथ ही प्रसिद्ध साहित्यकार डुमनलाल ध्रुव एवं श्रीमती कविता ध्रुव को उनके साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उत्सव के दौरान आयोजित वेशभूषा प्रतियोगिता में संगीता सिन्हा प्रथम, गायत्री साहू द्वितीय व अनीता साहू तृतीय रहीं। धार्मिक प्रश्नोत्तरी और हाऊजी जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं में भी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
