रायपुर से चिट्टा ला रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, तस्करी का नेटवर्क उजागर
नाकेबंदी के दौरान बाइक से पकड़े गए चिट्टा तस्कर, मोबाइल से हुई डीलिंग से खुले कई राज

एसपी धमतरी के निर्देश पर धमतरी जिले में चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत चौकी बिरेझर (थाना कुरूद) पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुरूद निवासी अमन चंद्राकर एवं दुष्यंत चंद्राकर रायपुर से हेरोइन (चिट्टा) लेकर बाइक से लौट रहे हैं।बिरेझर पुलिस द्वारा ग्राम बिरेझर, एनएच 30 रोड, चंद्राकर हार्डवेयर दुकान के पास नाकाबंदी की गई। मौके पर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।अमन चंद्राकर के कब्जे से हेरोइन (शुद्ध 2.18 ग्राम)- 21,000 रूपये,नकद 1,500 रूपये,बाइक 45,000 रूपये मोबाइल 7,000 रूपये,दुष्यंत चंद्राकर के कब्जे से हेरोइन (शुद्ध 1.83 ग्राम) 18,000 रूपये,नकद 1,000 रूपये,मोबाइल 6,000 रूपये,कुल बरामद हेरोइन 6.22 ग्राम (कीमत लगभग 39,000 रूपये ) कुल जब्त संपत्ति 91,500 रूपये से अधिक
डीलिंग और नेटवर्क का खुलासा
अमन ने 7,900 रूपये स्कैन कर भेजे, दुष्यंत ने 8,000 रूपये नकद दिए।दो झिल्लियों में से एक अमन ने अन्य को देना, दूसरी दुष्यंत ने मेहुल चंद्राकर को देना स्वीकार किया।तीनों ने खुद भी नशे का सेवन करना स्वीकार किया।गिरफ्तार आरोपी में अमन चंद्राकर, 27 वर्ष , सरोजनी चौक, कुरूद, दुष्यंत चंद्राकर उर्फ सोनू, उम्र 26, ग्राम भोथली, कुरूद,कुरूद थाना कुरूद,जिला धमतरी,मेहुल उर्फ अणांक चंद्राकर, उम्र 26, बस स्टैंड, सांधा चौक, कुरूद थाना कुरूद शामिल है.तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए.अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, मोबाइल डिटेल और सबूत के आधार पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
