Uncategorized

मगरलोड में सदस्यता अभियान को लेकर कल होगी कार्यशाला

अभियान के जिला संयोजक महेंद्र पंडित,मगरलोड भाजपा मंडल के प्रभारी राजेंद्र गोलछा रहेंगे विशेष रुप से उपस्थित

धमतरी. भारतीय जनता पार्टी मगरलोड में सदस्यता अभियान को लेकर एक कार्यशाला 27 अगस्त दिन मंगलवार को दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यालय में आयोजित है। कार्यशाला में सदस्यता अभियान के जिला संयोजक महेंद्र पंडित,मगरलोड भाजपा मंडल के प्रभारी एवं जिला भाजपा के मंत्री राजेंद्र गोलछा,जिला भाजपा के उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति समिति सदस्य,प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य,जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य,भाजपा मंडल मगरलोड के समस्त पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य , मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला जनपद के सदस्य, सरपंच, पार्षद,शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष बील ए 2,युवा मोर्चा,महिला अध्यक्ष बुथ सचिव, सहित समस्त कार्यकर्ता आमंत्रित है भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यदु,महामंत्री रामायण सिन्हा एवन साहू ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!