Uncategorized

ओबीसी दिवस की तैयारी को लेकर बनी रणनीति

चेतन साखरे को जिला अध्यक्ष व राजेश साहू को ब्लाक अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

धमतरी शहीद चूल्हाई राम साहू के शहादत की याद में लगातार 10 सितंबर को ओबीसी दिवस मनाया जाता हैं। ओ.बी.सी. संयोजन समिति प्रदेश नेतृत्व में इस वर्ष बालोद जिले में यह कार्यक्रम आयोजित है। जिला धमतरी संगठन ने भी कुरूद के तहसील साहू समाज भवन में रविवार को बैठक कर ओबीसी दिवस की सफल संचालन के लिए रणनीति बनाई।संस्थापक शत्रुहन साहू के दिशा निर्देश में प्रदेश कार्य. अध्यक्ष टिकेश्वर साहू ने ग्राम मडेली निवासी चेतन साखरे को सम्मति से जिला अध्यक्ष का नया कार्यभार सौंपे। चोवाराम साहू को धमतरी जिले के संरक्षक का दायित्व दिया गया है।

राखी निवासी राजेश साहू को कुरूद ब्लॉक अध्यक्ष का नया दायित्व दिया गया है। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष साखरे ने इस कार्यक्रम में जिलेवासियों से जन धन निवेदन करते हुए उपस्थिति की अपील किए हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक शैलेंद्र कुमार साहू,अविनाश साहू ,लेकेश कुमार साहू ,कुरूद ब्लॉक अध्यक्ष राजेश साहू, भखारा ब्लॉक अध्यक्ष सदानंद साहू ,आशीष साहू ,जीवन साहू, बुधराम साहू,मिलाप चन्द्राकर,डेरहू राम साहू,देवलाल साहू,लीलाराम साहू, कमल नारायण साहू,पूनारद साहू की उपस्तिथि रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!