Uncategorized

धमतरी मुस्लिम प्रीमियम लीग क्रिकेट स्पर्धा का आज होगा फायलन


धमतरी। स्थानीय मिशन मैदान में डीपीएल व एसपीएल के बाद डीएमपीएल धमतरी मुस्लिम प्रीमियम लीग क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरूआत 5 फरवरी को हुई। तीन दिवसीय इस स्पर्धा का फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा। पहले दिन इरफान इलेवन, परवेज इलेवन, राजा इलेवन, नोमान इलेवन, अनस इलेवन व इसहाक इलेवन ने जीत दर्ज की। वकार उस्मान, परवेज अहमद, अनस अली, राजा खान, जुनौद गोड़, सोहेल रजा, अकरम गोड़ ने बताया कि स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार 31 हजार रूपए तथा द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रूपए रखा गया है। इसमें धमतरी शहर के मुस्लिम युवाओं की 12 टीमें हिस्सा ले रही है जिन्हें 4 वर्ग में बाटा गया है। स्पर्धा का आयोजन युवाओं की खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है, ताकि आगे क्रिकेट में खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। प्रथम व द्वितीय पुरस्कार में नगद राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं मैन ऑफ द सीरिज 51 सौ रूपए हाजी अब्दुल रसीद खत्री द्वारा दिया जाएगा। इसी तरह मैन ऑफ द फाईनल मैच 31 सौ रूपए कलाम गोरी, मैन ऑफ द सेमीफाईनल मैच 21 सौ रूपए लक्की अनस रजा व सोहराब गोरी, बेस्ट बैस्ट मैन 35 सौ रूपए फरहान रोकडिय़ा तथा बेस्ट बॉलर 35 सौ रूपए जावेद गोड़ के द्वारा दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!