Uncategorized

गाड़ा पारा को मिली नई पहचान, अब सुबन पारा के नाम से जाना जाएगा

जनभावनाओं का सम्मान करना ही जनप्रतिनिधित्व की असली जिम्मेदारी : महापौर रामू रोहरा


धमतरी। शहर के साल्हेवार पारा वार्ड स्थित गाड़ा पारा अब नई पहचान के साथ सुबन पारा के नाम से जाना जाएगा। वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और स्थानीय जनभावनाओं को सम्मान किया गया है। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि किसी मोहल्ले या वार्ड का नाम केवल पहचान नहीं होता, बल्कि उससे वहां के लोगों का इतिहास, भावनाएं और आत्मसम्मान जुड़ा होता है। जनता की भावना का सम्मान करना जनप्रतिनिधि के रूप में हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। वार्डवासियों की इच्छा को देखते हुए गाडा पारा को अब सुबन पारा के नाम से नई पहचान दिलाने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार और भाजपा के जनप्रतिनिधि केवल विकास के वादे नहीं करते, बल्कि जनता की अपेक्षाओं और भावनाओं को समझकर उन्हें धरातल पर उतारने का काम करते हैं। वार्डवासियों ने महापौर रामू रोहरा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!