Uncategorized

धमतरी में पहली बार हो रहा बॉक्स ओपन नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, 32 टीमे ले रही हिस्सा

बॉक्स ओपन नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता के उभरते हुए क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा - कवीन्द्र जैन

धमतरी में खेल प्रतिभाओं की कमी नही है बस इन्हें मंच प्रदान करने की आवश्यकता है – पं. राजेश शर्मा

धमतरी। कल से 6 दिवसीय बॉक्स ओपन नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष कवीन्द्र जैन रहे। वहीं समाजसेवी राजेश शर्मा उक्त आयोजन के संरक्षक है। शुभारंभ अवसर पर अतिथि के रुप में प्रकाश शर्मा, हेमलता शर्मा, मेघराज ठाकुर, विजय साहू, प्राची सोनी, राजेश रायचुरा, आशीष जैन, चन्द्रकला पटेल, अभिषेक पाण्डेय उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि मैत्री विहार कॉलोनी स्थित बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड में यंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। 6 दिवसीय उक्त आयोजन में 32 टीमे हिस्सा ले रही है। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि कवीन्द्र जैन ने कहा कि धमतरी में पहली बार बॉक्स ओपन नाईट क्रिकेट का आयोजन हो रहा है। यह समाजसेवी राजेश शर्मा के प्रयासों का परिणाम है। इससे नि:संदेह उभरते हुए क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा। साथ ही खिलाडिय़ों का हौसला अफजाई होगा। श्री जैन उक्त आयोजन की प्रशंसा की। इसके अतिरिक्त उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी खिलाडिय़ों के प्रतिभाओं को निखारने के लिए हो रहे इस प्रतियोगिता की प्रशंसा करते हुए संरक्षक राजेश शर्मा के इस सोच व प्रयास की सराहना की।
इस अवसर पर संरक्षक राजेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में खेल का बड़ा महत्व है। धमतरी में खेल प्रतिभाओं की कमी नही है बस इन्हें मंच प्रदान करने की आवश्यकता है ताकि वे आगे बढ़ सकें। क्रिकेट से तन और मन दोनो तंदरुस्त होता है। शिक्षा के साथ ही खेल भी आवश्यक है इसलिए खेल के लिए भी समय निकाले। समाजसेवी राजेश शर्मा ने बच्चों और युवाओं से नशा से दूर रहने की अपील की। और खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाते हुए अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन देकर प्रतियोगिता का भरपूर आनंद उठाने की अपील की। सि अवसर पर योगेश रायचुरा, रघुवीर बघेल, सौरभ, निखिल, मनोहर बंजारे, नरेन्द्र कुमार, सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व खिलाड़ी उपस्थित रहे।
खेल, धार्मिक, समाजिक व सेवाभावी आयोजनों से पं. राजेश शर्मा बना चुके है अपनी अलग पहचान

उल्लेखनीय है कि समाजसेवी, धर्मप्रेमी पं. राजेश शर्मा लगातार सक्रिय है। अपने सेवा भावी व उल्लेखनीय कार्यो से समाज के विभिन्न वर्ग की सेवा में जुटे हुए है। इसी कड़ी में बॉक्स ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करा रहे है। पहली बार धमतरी में इस तरह का आयोजन हो रहा है जिससे युवा खिलाडिय़ो में काफी उत्साह है। इससे खिलाडिय़ो में खेल के प्रति जागरुकता भी आएगी साथ ही उन्हें हुनर निखारने का अवसर भी मिलेगा।
बता दे कि पूर्व में उनके द्वारा होनहार छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारने की दिशा में सराहनीय प्रयास करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु नि:शुल्क कोचिंग का संचालन किया गया। पं. राजेश शर्मा लगातार सामाजिक, धार्मिक व सेवाभावी कार्यो में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे है। पूर्व में उनके द्वारा कई धार्मिक आयोजन कराये जा चुके है। जिनमें हजारों की भीड़ उमड़ी है। इसके अतिरिक्त समाज के ऐसे विभिन्न वर्गो जो अपनी कार्यो को लोगो की मद्द करते है उनका भी सम्मान किया जा चुका है। भक्तो को अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण उनके द्वारा किया जा चुका है। वे लगातार शहरवासियों के सम्पर्क में है। मिलनसार व्यक्तित्व, सेवा भावी व धार्मिक कार्यो के चलते उनकी अगल पहचान बन चुकी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!