Uncategorized

राखेचा परिवार का सराहनीय कार्य : बीमारी के बचाव हेतु जरुरतमंदो को बांटा मच्छरदानी

स्व: मूलचंद्र राखेचा की स्मृति में सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए कार्यों को बढ़ाया जाता है आगे


धमतरी। बरसात के दिनों में सड़कों तथा गढ्डों में पानी के जमाव के कारण मच्छरों का लार्वा पैदा होता है जिससे मलेरिया डेंगू सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियों के प्रकोप से समाज में दुष्प्रभाव फैलता है विशेष कर निचली बस्तियों में जहां संसाधन का अभाव तथा गरीबी के कारण ऐसी बीमारी से पीडि़त मरीज ज्यादा पाए जाते हैं ऐसे लोगों को सुरक्षा देने की दृष्टिकोण से राखेचा परिवार द्वारा अपने पूर्वज स्व. मूलचंद राखेचा की स्मृति में देवार बस्ती स्टेशन पारा के रहवासियों को मच्छरदानी वितरित करते हुए समाज की धारा में स्वास्थ्यगत सुविधा देने का एक पुनीत प्रयास किया गया जिससे निश्चित ही विपरीत परिस्थितियों में निवास करने वाले इन जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ जरूर मिलेगा। गौरतलब है कि समय-समय पर राखेचा परिवार द्वारा समाज से जुड़े हुए विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ते हुए जरूरतमंद तथा गरीब तबको को अनेक प्रकार की सेवाएं प्रदान करने हेतु तत्परता के साथ आगे आने का बीड़ा उठाते हैं पारिवारिक सदस्यों ने एक चर्चा में कहा कि अपने बुजुर्गों के द्वारा दिए हुए संस्कारों को आगे बढ़ाकर सेवाभावी कार्यों को जरूरतमंद तक पहुंचाना उनके प्रति अपने निष्ठा तथा समर्पण का प्रस्तुतीकरण है और इसी से हमारे पारिवारिक एकता और प्रेम को संबल मिलते हुए आत्मिक सुकून की प्राप्ति होती है। उक्त अवसर औद्योगिक वार्ड पार्षद छोटू वर्मा, समाजसेवी गोपाल कटारिया, एवं गौरव लोहाना के साथ पारिवारिक सदस्य और शुभचिंतक इष्ट मित्र उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से यह कार्य सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!