Uncategorized

इनरव्हील क्लब ऑफ़ धमतरी द्वारा किया गया स्थापना समारोह का आयोजन

नई प्रेसीडेंट सुधा अग्रवाल व सेकेट्ररी नेहा लॉट ने ली शपथ

दो ज़रूरतमंद विद्यार्थियों की वार्षिक स्कूल फीस का खर्च वहन कर शिक्षा के क्षेत्र में किया गया सहयोग

धमतरी। इनरव्हील क्लब ऑफ़ धमतरी द्वारा 4 जुलाई को अग्रसेन भवन में स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नई प्रेसीडेंट सुधा अग्रवाल व सेकेट्ररी नेहा लॉट ने शपथ लिया। क्लब ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए दो ज़रूरतमंद विद्यार्थियों की वार्षिक स्कूल फ़ीस का खर्च उठाकर शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग प्रदान किया। क्लब परिवार में दो नए सदस्यों के जुडऩे से संगठन को नई ऊर्जा और सशक्तता प्राप्त हुई। समारोह की शोभा बढ़ाने हेतु रोटरी डिस्ट्रिक्ट 326 के नव-नियुक्त गवर्नर अमित जयसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही पीडीसी श्रीमती जागृति दोशी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को गौरवान्वित किया। क्लब की सभी सदस्य पूरे उत्साह व भागीदारी के साथ उपस्थित रहीं। उपस्थित सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं सुधा अग्रवाल, नेहा लाठ, ज्योति गोयल, जागृति दोषी, मनीषा साहा, कृष्णा मित्तल, रूपल जैन, सुधा शर्मा, ममता खंडेलवाल, माला महावर, पूनम मित्तल, सुनैना अग्रवाल, ममता, हेमल दोषी, कामना जैन, कमलेश, जागृति गोयल, डॉ. अनुराधा गुप्ता, पायल गोयल, दिशा महावर, बबीता गोयल, इला मेहता, मनीषा जयसवाल, पिंकी खंडेलवाल, रश्मि श्रीवास्तव, एकता झंवर, शिल्पी खंडेलवाल, पल्लवी जयसवाल, राखी जैन, हमीदा रोकडिय़ा, रिंकी अग्रवाल। इस आयोजन की जानकारी मीडिया प्रभारी पीडीसी श्रुति अग्रवाल द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!