Uncategorized

धमतरी क्षेत्र के विकास एवं कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुचें धमतरी भाजपा प्रतिनिधि मंडल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू के साथ

धमतरी – छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी से क्षेत्रीय विकास कार्यों एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू के साथ भाजपा का प्रतिनिधि मंडल स्थानीय जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासीं मुलाकात करने पहुंचे। मुलाकात के दरम्यान श्रीमती रंजना साहू ने भाजपा संगठन में नवीन दायित्व मिलने पर सर्वप्रथम धन्यवाद ज्ञापित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किए। धमतरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री जी को श्रीमती रंजना साहू ने धमतरी क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध, विशेषकर महिला सुरक्षा और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया कि पूर्व में महिला कमांडो के सक्रिय रहने से नशा करने वालों पर प्रभावी नियंत्रण था, और शाम व रात्रि के समय गश्त के कारण महिलाओं में सुरक्षा की भावना बनी रहती थी। अतः उन्होंने महिला कमांडो व्यवस्था को पुनः शुरू करने की मांग की। इसके अलावा धमतरी विधानसभा क्षेत्र में बजट में सम्मिलित कई विकास कार्यों जैसे सड़क निर्माण, पेयजल सुविधा, विद्युत आपूर्ति, एवं शहरी विकास योजनाओं की शीघ्र स्वीकृति व क्रियान्वयन की मांग भी मुख्यमंत्री से किए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू व स्थानीय क्षेत्रवासियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि धमतरी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिला कमांडो की प्रभावशीलता की समीक्षा कर उचित निर्णय लिया जाएगा। साथ ही, जिन विकास योजनाओं की स्वीकृति लंबित है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर त्वरित स्वीकृति एवं बजट आवंटन प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री जी से यह मुलाकात क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर जनता की समस्याओं को सीधे शासन स्तर तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण उदाहरण बनी। क्षेत्रवासियों को आशा है कि मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में धमतरी को एक सुरक्षित और विकसित क्षेत्र के रूप में नई दिशा मिलेगा।
प्रतिनिधि मंडल में भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू, भाजपा जिला कोषाअध्यक्ष चेतन हिन्दूजा, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, एमआईसी मेम्बर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा, वरिष्ठ उद्योगपति राजेश गोलछा, वरिष्ठ भाजपा नेता चिरौंजी लाल साहू, किसान नेता डीपेन्द्र साहू, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष देवेश अग्रवाल , जितेश सिन्हा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!