Uncategorized

युवक से मारपीट करने के पश्चात पैर मे पत्थर बांधकर फेंका गंगरेल बांध में

कांकेर जिला अन्तर्गत नरहरपुर हलबा क्षेत्र में की गई मारपीट, फिर धमतरी के गंगरेल बांध में फेंका गया युवक को

पुलिस द्वारा बांध में की जा रही युवक की तलाश, गहराई अधिक होने से नहीं चल पा रहा पता

धमतरी। कांकेर क्षेत्र में हुए मारपीट के पश्चात अधमरे हालात मे एक युवक को धमतरी क्षेत्र में लाकर गंगरेल डेम के पानी में फेंकने का मामला सामने आया है। जिसके पश्चात उक्त युवक की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
कांकेर जिला अन्तर्गत उक्त घटना नरहरपुर के हलबा इलाके में 18 जनवरी को हुई थी जब कांकेर क्षेत्र के वीरन पुर गांव का युवक मोहर गंज सोरी मड़ई देखने देवी नवागांव आया हुआ था जहां उसके साथ कुछ युवकों से झुला झुलने की मामूली बात पर मारपीट हुई जिसके बाद युवकों ने उसे अधमरा होते तक मारा और नाव के जरिए गंगरेल बांध क्षेत्र के पानी में युवक के पैर में पत्थर बांधकर फेंक दिया गया है। फेंक दिया आशंका है कि युवक को ग्राम बारगरी इलाके के पानी की ओर फेंका गया है जो कि धमतरी के अकला डोंगरी क्षेत्र में आता है जिसके बाद से उसे नरहरपुर पुलिस गोताखोरों की मदद से ढूंढ रही है किंतु गहराई अधिक होने के कारण युवक अब तक पानी में नहीं मिला है। इस संबंध में जिले के एएसपी शैलेन्द्र पांडे ने बताया कि मामला हल्बा का है आशंका है कि युवक को धमतरी जिले के क्षेत्र के पानी में फेंका गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!