Uncategorized

डाक्टर्स डे पर विजय मोटवानी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं, कहा धरती के है ये भगवान

कोविड संक्रमण काल ने डॉक्टरों की भूमिका को बना दिया महान-: विजय मोटवानी


धमतरी। डॉक्टर्स डे पर नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा समस्त चिकित्सकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि कठिन परिस्थिति तथा विपरीत समय पर मानव जीवन को संरक्षित रखकर खुशहाल व सुखी जीवन प्रदान करने के लिए उनकी भूमिका सुरक्षा कवच के रूप में है इसका सबसे बड़ा उदाहरण कोविड-19 संक्रमण काल है जब डॉक्टरों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर, विश्व के समक्ष सबसे बड़ी महामारी के इस संकट से मानव जीवन को उभार दिया, इसी कारण धरती पर भगवान की संज्ञा देकर उन्हें पूजा जाता है मैं संपूर्ण समाज से चिकित्सकों के सेवाभावी कार्यों को नमन करते हुए कहता हूं कि समाज में डॉक्टर के ऋण को कोई नहीं उतार सकता।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!