Uncategorized

नगर पंचायत नगरी कों 1.28 करोड़ रुपये के विकास कार्यो की स्वीकृति

विकास की पटरी पर सरपट दौड़ रही नगर पंचायत नगरी


नगरी। नवीन नगर पंचायत के कार्यकारिणी के गठन के अभी एक वर्ष भी पूरे नही हुए है लेकिन विकास के जिस दावों के साथ अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा और पार्षदों ने चुनाव मैदान में हुंकार भरी थी वो अब पूरी होती नजर आ रही है। 76 लाख के विकास कार्यो की स्वीकृति की खुशियों का रंग अभी उतरा भी नही था कि एक और बड़ी सौगात नगरी नगर पंचायत को मिल गई है।और बड़ी बात यह कि इस बार नगरी नगर पंचायत के सभी 15 वार्डो में विकास कार्यो के 1 करोड़ 28 लाख से भी अधिक की राशि स्वीकृत हुई है। छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में पूरे प्रदेश में जो विकास की धारा बह रही है उसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के अनुशंसा से नगरी नगर पंचायत को अधोसरंचना मद से 1करोड़ 28 लाख के 23 विकास कार्यो की स्वीकृत प्राप्त हुई है। जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, धमतरी निगम के महापौर रामू रोहरा के कुशल मार्गदर्शन में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर,पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह व पूर्व विधायक श्रवण मरकाम के विकास परक सोच व सार्थक प्रयास से नगरी नगर पंचायत के सभी 15 वार्डो में विकास की अविरल धारा बहने लगी है। नगरी नगर पंचायत के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने बताया कि चुनाव में उनके द्वारा विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं के लिए उनके मांग के अनुरूप घोषणाएं की गई थी उन्ही घोषणाओं को अमलीजामा पहनाते हुए महिला व युवा कल्याण के लिए अनेकों विकास की सौगात प्राप्त हुई है। नगरी नगर पंचायत के सभी पार्षदों और उपाध्यक्ष विकास बोहरा लोक निर्माण विभाग के सभापति अश्वनी निषाद के विकास परक योजनाओं का परिणाम नगर वासियों को अब परिणाम के रूप में देखने को मिल रहा है । नगर में चौपाटी हेतु 15 लख रुपए की स्वीकृति नगर के अनेक वार्डों में सामुदायिक भवन नाली सीसी एवं बीटी सड़क जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर नगरी नगर के पार्षद राजा पवार देवचरण ध्रुव मिकी गुप्ता नरेश पटेल विनीत कोठारी चेलेश्वरी साहू जयंती टुकेश्वरी साहू अलका साव डगेश्वरी साहू अंबिका ध्रुव यशकरण पटेल शंकरदेव हरीश साहू ने नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा सभापति अश्वनी निषाद का अभार व्यक्त किया है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!