आदर्श सिंधी नवयुवक समिति गठन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती स्थापना समारोह का हुआ आयोजन

धमतरी। रविवार को आदर्श सिंधी नवयुवक समिति गठन के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समिति के सदस्यों द्वारा स्वर्ण जयंती स्थापना समारोह का आयोजन रिसाई पारा स्थित स्व. कोडुमल धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक रोहाणी विधायक जबलपुर केंट मप्र, विशिष्ट अतिथि एमएल कोटवानी (आईपीएस), विशिष्ट अतिथि जगदीश रामू रोहरा (महापौर धमतरी),विशिष्ट अतिथि चंदूलाल जसवानी (अध्यक्ष पु पं सिंधी समाज धमतरी),विशिष्ट अतिथि वीरूमल चंदवानी (पूर्व अध्यक्ष,पु पं सिंधी समाज ,धमतरी) एवं भजनलाल काररा (अध्यक्ष ,आदर्श सिंधी नवयुवक समिति ,धमतरी) मंच पर विराजमान थे। अध्यक्षीय उद्बोधन में भजनलाल काररा ने कहा कि समिति द्वारा पिछले 50 वर्षों से अनवरत जनसेवा एवं समाज सेवा के कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। वरिष्ठ सदस्य रमेशलाल गनवानी द्वारा समिति के 50 वर्षों के सामाजिक सेवा के कार्यों की याद दिलाया। मुख्य अतिथि अशोक रोहाणी ने समिति द्वारा किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि एमएल कोटवानी (आईपीएस) जो कि धमतरी शहर के ही निवासी रहे हैं,उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी धमतरी शहर में ही हुई है।उन्होंने समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने एवं अपनी मेहनत व लगन के बल पर आगे बढऩे का आव्हान किया। महापौर जगदीश रामू रोहरा ने कहा कि वास्तव में समिति द्वारा किए गए कार्य धमतरी शहर के लिए आदर्श हैं। अध्यक्ष चंदू जसवानी ने कहा कि आदर्श सिंधी नवयुवक समिति अपनी स्थापना से लेकर आज तक पु पं सिंधी समाज के महत्वपूर्ण अंग की तरह अनेक सेवा कार्य करती रही। श्री झूलेलाल मंडल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के बल पर विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले युवक/युवतियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से समिति के सदस्यों सर्व अनिल जसूजा,महेश जेठवानी,प्रीतमदास बख्तानी,कैलाश कुकरेजा,प्रकाश मलवानी,मुरलीधर अंदानी,अजय पंजाबी,गिरधारी लखवानी,महेश तेजवानी,पुरुषोत्तम वाशानी, सूर्यप्रकाश हिंदुजा,मोहनलाल नागवानी,संतोष बोधवानी,विजय जसवानी,यश राजपूत ,आनंद पिंजानी एवं सभी सदस्य का सहयोग प्राप्त हुआ।


