Uncategorized

बायपास मार्ग, नगर घड़ी चौक, सरदार पटेल की प्रतिमा लगाने, उद्यान का कायाकल्प सहित लिये गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर की उपस्थिति में नगर पालिका कुरुद पीआईसी की बैठक में 13 बिंदुओं वाली नगर विकास के एजेण्डे पर हुई चर्चा


कुरुद। नगर पालिका कुरूद अध्यक्ष कक्ष में नगरपालिका बनने के बाद द्वितीय पी.आई.सी. बैठक और अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के नये परिषद के कार्यकाल की चौथी बैठक आहुत की गई। बैठक में अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के अध्यक्षता मे 13 बिंदुओं वाली नगर विकास के एजेण्डा एवं अन्य विषय मे विकास कार्यो के लिए पालिका निधि से नगर को सुंदर बनाने एवं व्यवस्थित कुरूद बनाने संबंधी जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, बैठक मे उपाध्यक्ष सहित सभी सभापतिगण बैठक में सम्मिलित होकर नगर विकास के लिए सर्व सम्मति से निर्णय किये। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के विशेष पहल पर बायपास सिरसा चौक के चौराहे पर आकर्षक छोटा नगर घड़ी चौक सहित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार सांधा चौक से लेकर कारगिल चौक और बायपास मेघा रोड तक पेड़ों के चबूतरो मे मरम्मत-पेंटिंग कार्य, रोड डिवाइडरो मे मरम्मत-पेंटिग कार्य और शासकीय दीवारों में पेंटिंग कार्य, मेन रोड के सभी प्रसाधनो को सर्व सुविधा युक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय किये गये, इसके साथ ही अध्यक्ष निधि से अब्दुल कलाम गार्डन को आकर्षक और सुंदर परिसर बनाने एवं नगर के सभी चौक चौराहों में ट्रैफिक रोड डिवाइडर खऱीदने के लिए निर्णय किया गया, इसी प्रकार पार्षद निधि से सभी पार्षदों के अनुशंसा अनुसार नगर में विभिन्न छोटे छोटे विकास कार्य मरम्मत कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान करने सहित अध्यक्ष-पार्षद निधि के द्वारा नगर विकास के लिए निर्णय किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष देवव्रत साहु, विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, सभापतियों में मिथलेश बैस, महेन्द्र गायकवाड़, सितेश सिन्हा, सलाहकार समिति के सदस्यगण कविता चन्द्राकर, रवि मानिकपुरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गुप्ता जी, इंजीनियर साहु जी एवं कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!