Uncategorized

बच्चों को सरकार द्वारा संचालित सभी शैक्षणिक योजनाओं का भरपूर लाभ मिलना चाहिए-अरुण सार्वा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, पठार मे नवीन शाला भवन प्रवेश कार्यक्रम संपन्न

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, पठार में नवीन शाला भवन प्रवेश कार्यक्रम का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में एक गौरवपूर्ण वातावरण निर्मित हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा थे।द्वितीय प्रमुख के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति टीकाराम कंवर की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने की।विशिष्ट अतिथियों में रोहित मोहन साहू , भाजपा मंडल अध्यक्ष, मगरलोड,खिलेश साहू , उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत, मगरलोड, विजय यदु , भाजपा जिला उपाध्यक्ष,शत्रुघ्न साहू , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पिछड़ा वर्ग मोर्चा नरेश सिन्हा , पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भाजपा मुरली सिन्हा एवं श्रीमती नंदनी सिन्हा , महामंत्री, भाजपा मंडल, मगरलोड,श्रीमती राखी साहू,अध्यक्ष सरपंच संघ मगरलोड, योगेश्वर यादव अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति पठार एवं बूथ अध्यक्ष,रामायण सिन्हा अध्यक्ष किसान संघर्ष समिति, सिंगपुर,दुलार सिंह गनियार जी, सरपंच, ग्राम पंचायत पठार
श्रीमती डागेश्वरी ध्रुव उजस्थिति रही. कार्यक्रम मे जगदीश राम साहू , दिलीप कुमार साहू , डॉ. सत्यनारायण साहू , कंवल सिंह सेन ,साथ ही समस्त पंचगण, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी कार्यक्रम में उपस्थित रहे.जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने अपने उद्बोधन में कहा बच्चों को सरकार द्वारा संचालित सभी शैक्षणिक योजनाओं का भरपूर लाभ मिलना चाहिए। यह सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो। इसके लिए शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की सही मॉनिटरिंग करनी होगी, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके.कार्यक्रम का संचालन शाला परिवार एवं ग्रामवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नवीन शाला भवन से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलने की आशा जताई गई। यह अवसर न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि सम्पूर्ण ग्राम पंचायत पठार के लिए एक ऐतिहासिक दिन के रूप में अंकित हो गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!