Uncategorized

सुख, शांति तथा समृद्धि की मंगल कामना के साथ महाअष्टमी पर देवी मंदिरों में हुआ हवन पूजन

देवी स्वरुप नौकन्याओं की पूजा कर कराया गया भोज


धमतरी। देवी उपासना का पर्व चैत्र नवरात्र की शहर सहित अंचल में धूम मची रही। भक्त शक्ति के भक्ति में लीन होकर उन्हें प्रसन्न करने में लगे रहे। महाअष्टमी पर शहर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर, मां अंगारमोती मंदिर गंगरेल, रिसाईपारा के दंतेश्वरी मंदिर, नया बस स्टैंड के कालिका मंदिर, शांतिकालोनी चौक के कालिका मंदिर, दानीटोला के शीतला मंदिर, रामसागरपारा के रिसाई माता मंदिर, ब्राम्हण पारा के बम्लाई मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरो में भक्तों की भीड़ जुटी। जहां वे माताओ के दर्शन एवं पूजन लाभ लेकर सुख, शांति तथा समृद्धि के लिए मंगल कामना की। विंध्यवासिनी मंदिर में महाअष्टमी पर मां विंध्यवासिनी की विशेष पूजा के बाद शुभ मुहूर्त में हवन हुआ। पश्चात महाआरती के माध्यम से विश्वकल्याण के लिए मंगल कामना की गई। इस प्रकार हजारों भक्तों ने सभी देवी मंदिरो में भी हवन पूर्णाहूति दी। पश्चात देवी स्वरुप नौकन्याओं की पूजा कर उन्हें भोज कराया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!