Uncategorized

महापौर रामू रोहरा पहुंचे रुद्रेश्वर महादेव मंदिर, जलाभिषेक व महाआरती कर भोलेनाथ से की क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना


धमतरी। सावन के आज पहले सोमवार पर कांवर यात्रा शिव भक्तों द्वारा निकाली गई। जो कि रुद्री पहुंचकर कांवर में जल भरकर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण करने पहुंची। इस दौरान महापौर रामू रोहरा भी कांवरियों के जत्थे में शामिल हुए। रुद्रेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर महाआरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होने समस्त क्षेत्र वासियों को सावन माह के पवित्र पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। श्री रोहरा ने कहा कि सावन माह भगवान शिव को समर्पित है। सावन में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से विशेष पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है। सावन सोमवार के इस पुनित अवसर पर व क्षेत्रवासियों की खुशहाली व निरंतर तरक्की की कामना भगवान भोलेनाथ से कर रहे है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!