Uncategorized

मंत्री गुरु खुशवंत सिंह क़े मुख्यातिथ्य मे रुद्री पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रांगण में भव्य हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव का हुआ सफल आयोजन

छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार दुकालू यादव ने दी मनमोहक प्रस्तुति

धमतरी-रुद्री स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रांगण में हनुमान जयंती महोत्सव इस वर्ष अत्यंत भव्य, श्रद्धामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन में धर्म, संस्कृति और लोक परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीणजन और शहरवासी शामिल हुए।
इस भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान हनुमान के चरणों में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की तथा अपने संबोधन में हनुमान जी के आदर्शों भक्ति, शक्ति और सेवा को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में महापौर रामू रोहरा, डेनिस चंद्राकर, कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी संदीप सिंह, महेंद्र खंडेलवाल, कोमल संभाकर, मेघराज ठाकुर एवं श्यामनरेश साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।महोत्सव का आकर्षण छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार दुकालू यादव की मनमोहक प्रस्तुति रही।
दोपहर को महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। जयकारों और भक्ति गीतों के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
दिनभर चले इस महोत्सव में विविध धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे सभी ने सुगमता से कार्यक्रम का आनंद लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!