Uncategorized

अंतरजिला धान चोर गिरोह का पर्दाफाश,चार आरोपी हुए गिरफ्तार

पिकअप वाहन व 40 कट्टा धान बरामद,बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर चोरी, लूट व संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कुरूद थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अंतरजिला धान चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी के महत्वपूर्ण माल व वाहन बरामद किए गए हैं। 11 जुलाई 2025 की शाम 6 बजे से 12 जुलाई की सुबह 5:30 बजे के मध्य, ग्राम सेमरा बी (थाना कुरूद) निवासी महेश्वर कुमार साहू पिता स्व. जेठूराम साहू 41 वर्ष) के गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा 60 कट्टा धान (कीमत 70,000 रूपये ) एवं एक ट्रैक्टर बैटरी (कीमत 3,000 रूपये) चोरी कर ली गई थी।मौके पर जांच के दौरान 20 कट्टा धान झुरानवागांव-सेमरा रोड पर पड़े मिले तथा चार पहिया वाहन के टायरों के निशान भी पाये गए.त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम झुरानवागांव के समीप एक पिकअप वाहन में रखे धान व चार संदेहियों को हिरासत में लिया गया। गहन पूछताछ पर इन सभी ने न केवल उक्त घटना, बल्कि पूर्व में एक अन्य संगठित चोरी की वारदात को भी स्वीकार किया।गिरफ्तार आरोपियों में गोपाल नेताम, पिता-सुखदेव नेताम, 21 वर्ष,सिंधी कॉलोनी, नगर पालिका के पीछे, नयापारा, थाना गोबरा नयापारा, सोहन लाल देवार, पिता-मोहन लाल, 27 वर्ष,सिंधी कॉलोनी, नगर पालिका के पीछे, नयापारा, थाना गोबरा नयापारा, चंद्रा लाल निषाद उर्फ सुखदेव नेताम, पिता-श्याम लाल उर्फ जेवू निषाद, 48 वर्ष,हरदेवलाल चौक, धनेली, रायपुर, हाल पता- कुर्रा, थाना गोबरा नयापारा,दीपक कुमार देवार, पिता-स्व. रूस्तम देवार, 25 वर्ष
देवारपारा,सिंधी कॉलोनी, नगर पालिका के पीछे, गोबरा नयापारा, शामिल है.

पूर्व की चोरी का खुलासा

25 जून 2025 की रात्रि में इसी गिरोह ने पिकअप वाहन से ग्राम सिवनीखुर्द के एक गोदाम का ताला तोड़कर 65 कट्टा धान, 05 बंडल छड़, ट्रैक्टर की बैटरी, टुल बाक्स, जैक, दतारी पाइप और डीजल चोरी कर उसे बेचकर आपस में रकम बांट ली थी.11 जुलाई की रात इन्हीं आरोपियों ने पुनः एकत्र होकर ग्राम सेमरा बी के गोदाम से 60 कट्टा धान व ट्रैक्टर की बैटरी चोरी की। वाहन में अधिक लोड होने के कारण 20 कट्टा धान रास्ते में फेंक दिए गए, जबकि शेष 40 कट्टा धान और पिकअप वाहन को कुरूद पुलिस द्वारा बरामद किया गया है।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक राजेश जगत, सउनि. कमिल चंद सोरी, प्रआर. जयप्रकाश कन्नौजे, आरक्षक गोपाल चंद्राकर, महेश साहू, शैलेन्द्र बंजारे एवं सैनिक कुबेर साहू का विशेष योगदान रहा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!