रास गरबा उत्सव में उमड़ा भक्ति और उत्साह का सैलाब, इंडोर स्टेडियम धमतरी में पारंपरिक पूजा-पाठ, माता रानी की आराधना और भव्य गरबा प्रस्तुतियों ने बांधा समां

धमतरी। महाराणा प्रताप पैलेस एंड रिसॉर्ट द्वारा आयोजित भव्य रास गरबा उत्सव में बीते दिन इंडोर स्टेडियम धमतरी भक्तिमय वातावरण, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया। मां दुर्गा की आराधना, विधि-विधान से पूजा-पाठ और पारंपरिक गरबा प्रस्तुतियों के साथ आयोजित इस उत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में श्रेया ठाकुर विशेष रूप से सम्मिलित हुईं। साथ ही विभिन्न जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ माता रानी की पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया गया। इसके पश्चात पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक प्रस्तुतियों और गरबा की मनमोहक धुनों के बीच प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह से मां दुर्गा की भक्ति में गरबा किया। पूरे परिसर में भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस भव्य आयोजन में माह के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई। इनमें पवन गजपाल, श्वेता गजपाल, विशाल त्रिवेदी, नीतू त्रिवेदी, अविनाश दुबे, विकास राठी, प्रेम प्रकाश साहू, पुखराज साहू, अनिकेत देवांगन, अंशुल, प्रकाश राजपूत, धनेन्द्र, आर्यन राव, तान्या, लवली, प्रियंका, लकी रजक, मनीष साहू, यश यादव, शिवांग तिवारी, मयंक, भूपेंद्र गायकवाड़, चंचल यादव, मनीषा सोम, रीना यादव, फणीश, खोमेश साहू, सारिका साहू एवं हर्षा सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
महाराणा प्रताप पैलेस एंड रिसॉर्ट द्वारा आयोजित इस उत्सव ने धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और सामूहिक सहभागिता को एक मंच पर लाने का सराहनीय प्रयास किया। गरबा की उमंग, माता रानी के जयकारों और प्रतिभागियों के उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
महाराणा प्रताप पैलेस एंड रिसॉर्ट का यह आयोजन धमतरी में धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने और समाज को एक सूत्र में जोड़ने की दिशा में एक सुंदर पहल के रूप में यादगार रहा।