Uncategorized

नीलू शर्मा को बनाया गया छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल का अध्यक्ष, भाजपाईयों ने दी बधाई

पार्टी का आदेश सर्वोपरि- नीलू शर्मा


धमतरी। राज्य सरकार ने 15 महीनों के इंतजार के बाद अंतत: कल रात 10 भाजपा के 36 नेताओं को निगम व बोर्ड का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिसमें जिला भाजपा संगठन प्रभारी नीलू शर्मा को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष की जवाबदारी मिली है। जिलेवासियों ने उन्हें बधाई दी है। कल देर रात प्रतिनिधि से मोबाईल पर चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी का आदेश सर्वोपरि है। जो जवाबदारी मुझे राज्य सरकार ने सौंपी है मैं उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करुंगा। उल्लेखनीय है कि नीलु शर्मा काफी लंबे समय से भाजपा संगठन में कार्य कर रहे है। विभिन्न जवाबदारियों का निर्वहन संगठन में कर रहे है। पार्टी के समर्पित भाव से कार्य को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जवाबदारी पर्यटन मंडल की भी सौंपी गई है। उन्हें छग पर्यटन मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर जिले के भाजपाईयों ने बधाई दी है। जिसमें प्रमुख रुप से कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर, भाजपा प्रदेश महामंत्री व धमतरी नगर निगम महापौर रामू रोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक रंजना साहू, इंदर चोपड़ा, पिंकी शिवराज शाह, श्रवण मरकाम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल बरडिय़ा, शशि पवार, कविन्द्र जैन, निगम सभापति कौशल्या देवांगन, राजेश गोलछा, विजय मोटवानी, निलेश लुनिया, रानू डागा, महेन्द्र पंडित, अखिलेश सोनकर, नरेन्द्र रोहरा, चेतन हिन्दूजा, डीपेन्द्र साहू, पवन गजपाल, विनय जैन, राकेश चंदवानी, अरविन्द मुंडी, देशांत लोढ़ा, महेन्द्र खण्डेलवाल, सरला जैन, अविनाश दुबे, धनीराम सोनकर, राजु चन्द्राकर, बीथिका विश्वास, नम्रता पवार, पार्वती वाधवानी, पिंटु डागा, भानू चन्द्राकर, नागेन्द्र शुक्ला, अजय नाहटा, राजेन्द्र गोलछा, ज्योति हरख जैन, अनिता अग्रवाल, महावीर चोपड़ा, ज्योति चन्द्राकर, विकास बोहरा, कमल डागा, दीपक गजेन्द्र, हेमंत बंजारे, हेमंत माला, श्यामलाल नेताम, हेमराज सोनी, आकाश पाण्डेय, श्यामा नरेश साहू, विभा चन्द्राकर, कुशल लोढ़ा, धर्मेन्द्र लोढ़ा सहित अन्य भाजपाई शामिल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!