नगर पंचायत कुरूद में नगर हुआ डस्टबीन वितरण कार्य का शुभारंभ
नगर को स्वस्थ-सुंदर बनाने आमजनता करे सहयोग-ज्योति भानु चंद्राकर

धमतरी। नगर पंचायत कुरूद में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नगर के घरों में एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों मे नवरात्रि के पावन पर्व पंचमी के शुभ दिन मां चंडी और जलेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के मुख्य आतिथ्य मे एवं नगर पंचायत कुरूद के उपाध्यक्ष देवव्रत साहु, विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, नेता प्रतिपक्ष डूमेश साहु, वरिष्ठ पार्षदों में पूर्व उपाध्यक्ष मंजु साहू , रजत चन्द्राकर, मनीष साहू , मिथलेश बैस, पार्षदगण उत्तम साहू , महेन्द्र गायकवाड़, सितेश सिन्हा, रवि मानिकपुरी, कविता चन्द्राकर, अर्जुन ध्रुव, राजकुमारी ध्रुव एवं गणमान्य नागरिकों मे भाजपा मंडल कृष्णकांत साहू, सांसद के पूर्व प्रतिनिधि मूलचंद सिन्हा, मालकराम साहू , प्रभात बैस, भारत भूषण पंचायन, त्रिलोकचंद जैन, सुनील चन्द्राकर, योगेन्द्र सिन्हा, रवि चन्द्राकर, खिलेन्द्र देवांगन, पूर्व पार्षदगण, महिला कमांडो भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा द्वारा नगर मे डस्टबीन वितरण का कार्य शुभारंभ किया गया.अध्यक्ष ने नगर को स्वस्थ एवं सुंदर बनाने के दिशा मे कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा हमारे नगर पंचायत कुरूद के नये परिषद निरंतर प्रयासरत है, आज से लेकर एक सप्ताह में हमारे कर्मचारियों के द्वारा घर घर और दुकानों में पहुंचकर सबका हस्ताक्षर लेकर डस्टबीन वितरण करेंगे, इसी दिशा में नगर के समस्त सर्वाजनिक शौचालयों को भी मरम्मत किया जा रहा है, बहुत जल्द ही नगर के समस्त शौचालय सर्व सुविधाओं से परिपूर्ण होने जा रहा है, अध्यक्ष ने आम नागरिकों से भी आग्रह किये है कि नगर को सुंदर बनाने के दिशा में आप सबके सहयोग भी अपेक्षित है, कचरा को डस्टबीन में ही रखें और सफ़ाई कर्मी को दें, साथ ही नगर के समस्त शौचालयों को भी साफ़ सुथरा बनाने में सहयोग करेंगे और समस्त शासकीय भवनों एवं सर्वाजनिक स्थलों को भी अपना घर एवं घर प्रांगण समझकर उसे सुरक्षित कर साफ़ सुथरा रखें.

