Uncategorized

जिले में अवैध रेत कारोबार पर खनिज विभाग की सख्त कार्यवाही:जेसीबी मशीन, हाईवा एवं ट्रैक्टर जप्त, अवैध रेत खनन हेतु बनाए गए रैंप नष्ट

धमतरी-कलेक्टर के निर्देशानुसार तथा खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा के मार्गदर्शन में जिला खनिज विभाग द्वारा जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध लगातार सघन जांच एवं प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में विगत दो दिनों के दौरान खनिज विभाग की टीम द्वारा अवैध रेत कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। दिनांक 13 जनवरी 2026 को तहसील मगरलोड अंतर्गत ग्राम बुढ़ेनी स्थित महानदी से अवैध रूप से रेत खनन कर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया। साथ ही नदी से अवैध रेत उत्खनन हेतु बनाए गए रैंप को तत्काल नष्ट कर दिया गया, जिससे भविष्य में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।इसी प्रकार 14 जनवरी को तहसील मगरलोड के ग्राम करेलीछोटी में मध्य रात्रि के दौरान की गई कार्रवाई में अवैध रेत भण्डारण में संलिप्त एक जेसीबी मशीन एवं हाईवा वाहन को जप्त किया गया। इस दौरान रात्रिकालीन चेकिंग अभियान के तहत लगभग 60 हाईवा वाहनों की जांच की गई, जिसमें रेत परिवहन से संबंधित सभी वैध दस्तावेज सही पाए गए।अवैध रेत भण्डारण एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।उक्त कार्यवाही में सहायक खनि अधिकारी सुभाष साहू, खनि निरीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर तथा खनि सिपाही का सराहनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!