Uncategorized

मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं बल्कि सामाजिक समरसता, स्वास्थ्य और परंपरा से जुड़ने का संदेश देती है-ज्योति हरख जैन

आँगनबाड़ियों में बच्चों संग धूमधाम से मनाई गई मकर संक्रांति

भखारा भठेली नगर पंचायत क्षेत्र की विभिन्न आँगनबाड़ियों में मकर संक्रांति का पावन पर्व आत्मीयता व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने आँगनबाड़ी पहुँचकर नन्हे बच्चों के साथ त्योहार की खुशियाँ साझा कीं। अध्यक्ष द्वारा बच्चों को तिल के लड्डू एवं मीठा वितरण किया गया, जिससे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख ने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं बल्कि सामाजिक समरसता, स्वास्थ्य और परंपरा से जुड़ने का संदेश देती है। तिल एवं गुड़ का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और बच्चों को प्रारंभ से ही हमारे संस्कारों व त्योहारों से परिचित कराना आवश्यक है।
इस अवसर पर पार्षद गौतमी पटेल, छबिलाल निर्मलकर, भूपेश्वरी चंदेल सहित कर्मचारीगण, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने बच्चों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!