Uncategorized
श्री शिरडी सांईनाथ मंदिर में जन्मोत्सव व 28वां स्थापना दिवस पर कल होगा भव्य आयोजन

धमतरी। श्री शिरड़ी सांई सेवा समिति धमतरी द्वारा हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी 25 दिसम्बर को इतवारी बाजार के पास स्थित श्री शिरडी सांईनाथ मंदिर में जन्मोत्सव व 28वां स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया जायेगा। इस दौरान दिन भर विविध धार्मिक आयोजन किया जायेगा। 25 की प्रात: 7 बजे सामूहिक श्री सांई सच्चरित्र पाठ प्रात: 7.30 बजे अभिषेक, प्रात: 8.30 बजे आरती, प्रात: 11 बजे हवन, दोपहर 12.30 से 3 बजे तक सांई प्रसादी वितरण, संध्या 6.30 बजे महामंगल आरती होगी। बता दे कि श्री सांई मंदिर में भक्तों की आपार आस्था है रोजाना भक्त मंदिर पहुंचते है और सांई जन्मोत्सव पर मेले जैसा माहौल रहता है। भक्तों का तांता कल मंदिर में लगेगा।

