प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नाम रहा कार्यकाल – ज्योति भानु चंद्राकर

कुरुद। कुरुद नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि यह अवधि देश में विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को समर्पित रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों नागरिकों को मिला है। श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, जनधन योजना और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। साथ ही सड़क, रेलवे, हवाई अड्डों और डिजिटल सेवाओं के विस्तार से भारत विश्व स्तर पर नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा देश की वैश्विक प्रतिष्ठा भी मजबूत हुई है। कुरुद नगर पालिका अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में और अधिक तेजी से आगे बढ़ेगा। अंत में ज्योति भानु चंद्राकर ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष जनविश्वास, विकास और गरीब कल्याण के प्रतीक हैं तथा इन उपलब्धियों का लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा है।

