Uncategorized

भखारा में शीघ्र प्रारंभ होगा उप-पंजीयन (सब-रजिस्ट्रार) कार्यालय:विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से मिली बड़ी सौगात, 73 से अधिक गांवों के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

भखारा। क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित सौगात जल्द ही साकार होने जा रही है। विधायक अजय चंद्राकर के सतत एवं सकारात्मक प्रयासों से भखारा तहसील परिसर में उप-पंजीयन (सब-रजिस्ट्रार) कार्यालय प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस संबंध में कलेक्टर धमतरी द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा तहसील परिसर स्थित पुराने तहसील भवन के कक्ष क्रमांक 01 एवं 02 को कार्यालय संचालन हेतु अस्थायी रूप से आबंटित किया गया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंचल के लगभग 28 पटवारी हल्का के 73 गांवों के नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी कदम है। अब भूमि एवं संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय, धन और श्रम—तीनों की बचत होगी तथा आम नागरिकों को शीघ्र और सुगम पंजीयन सुविधा उपलब्ध होगी।नगर पंचायत अध्यक्ष ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए विधायक अजय चंद्राकर का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह सुविधा भखारा अंचल के विकास और प्रशासनिक सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!