Uncategorized

रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, चढ़ावा चोरी की हो निष्पक्ष न्यायिक जांच – तारिणी चंद्राकर

जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चढ़ावे में कथित अनियमितताओं एवं चंदा चोरी के सामने आए मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए इसकी उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों देशवासियों की आस्था के केंद्र हैं। श्रद्धालु मंदिर में पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ दान एवं चढ़ावा अर्पित करते हैं। यदि उस धन के दुरुपयोग अथवा कथित चोरी जैसी घटनाओं के आरोप सामने आते हैं, तो इससे केवल आर्थिक अनियमितता का मामला नहीं बनता, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था को भी गहरी ठेस पहुंचती है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमति चंद्राकर ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी अथवा न्यायिक आयोग से कराई जानी चाहिए, ताकि सत्य सामने आए और दोषी चाहे कोई भी हो, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि देश की जनता को यह जानने का अधिकार है कि श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्रीराम के नाम पर दिए गए चढ़ावे का उपयोग किस प्रकार किया गया और यदि कोई अनियमितता हुई है तो उसके लिए कौन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लंबे समय से राम मंदिर प्रबंधन से जुड़े रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!