Uncategorized

14 अप्रैल को ग्राम सभाओं का आयोजन, ग्रामीण विकास के महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी व्यापक चर्चा

धमतरी- छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के प्रावधानों के तहत 14 अप्रैल 2026 को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। शासन द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार यह बैठक ग्रामीण विकास, पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ग्राम सभाओं में पूर्व बैठक में पारित प्रस्तावों की प्रगति समीक्षा, पंचायतों के आय-व्यय का अनुमोदन, तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी साझा की जाएगी। इसके साथ ही पंचायत कर प्रणाली को ऑनलाइन करने, संपत्ति कर निर्धारण, तथा पंचायत के बकाया प्रकरणों पर भी चर्चा होगी।

ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़कों पर आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम, जागरूकता अभियान तथा आवश्यक दंडात्मक प्रावधानों पर विशेष विचार किया जाएगा। वहीं, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, जन्म-मृत्यु पंजीयन, सार्वजनिक संपत्तियों के पंजीयन एवं पंचायत उन्नति सूचकांक के प्रदर्शन पर भी चर्चा की जाएगी।स्वच्छता, मुक्तिधामों में सुविधाओं की व्यवस्था, टीबी मुक्त भारत अभियान तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) जैसे विषय भी बैठक के प्रमुख एजेंडे में शामिल रहेंगे। इसके अतिरिक्त जरूरतमंद हितग्राहियों को वितरित खाद्यान्न की जानकारी भी सार्वजनिक रूप से साझा की जाएगी।ग्राम सभा की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग कर मोबाइल एप में अपलोड की जाएगी तथा सभासार पोर्टल के माध्यम से एआई आधारित कार्यवाही विवरण तैयार किया जाएगा। साथ ही सभी गतिविधियों को वाइब्रेंट ग्राम सभा एवं पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाएगा।प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ग्राम सभा में भाग लेकर अपने गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!