Uncategorized

निस्वार्थ, निशुल्क, निर्बाध 23 वर्ष की नीम औषधि सेवा का बाजे गाजे से किया गया स्वागत, सम्मान

सर्व गुजराती समाज, पार्षदगणों, आम नागरिकों ने पप्पू को किया सम्मानित

शहर के प्रत्येक सेवाभावी कार्यों को सहयोग कर प्रोत्साहित करने रहेंगे सदैव उत्पन्न-: पं. राजेश शर्मा

धमतरी। नवरात्र के नौव दिन शहर के आमजनमानस को मठ मंदिर चौक में निशुल्क, निस्वार्थ, निर्बाध रूप से नीम के रस का काढ़ा औषधि बनाकर पिलाने वाले राकेश लोहाना उर्फ पप्पू भाई का रामनवमी के अवसर पर आज बाजे गाजे के साथ स्वागत व सम्मान सर्व गुजराती समाज व धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा सहित पार्षद गणों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। पं.राजेश शर्मा ने कहा शहर के प्रत्येक सेवाभावी कार्यों के सहयोग के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। वही नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सामूहिकता के साथ निस्वार्थ रूप से किया गया कार्य सफलता को प्राप्त करता है जिसका ज्वलंत उदाहरण राकेश लोहाना का अविरल 23 वर्ष का सेवा भावी कार्य है। स्वागत एवं सम्मान के इस अवसर पर निर्मल बरडिया, कीर्ति शाह,हरि भाई कटारिया, रमेश देव, मनोज राठौर, हरमिंदर छाबड़ा, मनोज सोनी सी.ए., अशोक मुजंवानी, अनिल गांधी जगदीश मेहता हितेश रायचुरा दीपक गांधी पार्षद गणों में पिंटू यादव, कुलेश सोनी, राकेश चंदवानी, हेमंत बंजारे,शैलेश रजक, ईश्वर सोनकर, के साथ कुमार मोटवानी ,मोहन यादव, आनंद मीनपाल ,मुकेश रजक, राजकुमार वाधवानी, शिव सोनी राजा सोनी ,प्रीतम देवांगन, सुबोध ठाकुर, दीपक गांधी, विमल जैन, ईश्वर सोनी, नीलमणि पावरीया ,पप्पू सोनी, वीरेंद्र राठौर, गोलू राठौड़ ,मोटू यादव, रितेश यादव ,राजेश नाग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!