Uncategorized

विधायक अजय चन्द्राकर के प्रयासों का फल : मेघा-चरमुडिय़ा मार्ग का होगा कायाकल्प


कुरुद। क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर की विशेष पहल पर बहुप्रतीक्षित मेघा रोड तिराहा-स्टेशन रोड-चरमुडिय़ा एन.एच. 30 मार्ग लंबाई 3.75 किमी के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य को शासन ने 1824.58 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। विधायक अजय चंद्राकर लगातार इस मार्ग की जर्जर स्थिति और बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए शासन स्तर पर पैरवी कर रहे थे। अब 18 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र में आगमन के संसाधनों को आधुनिक बनाएगी। इस मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे। एनएच 30 से सीधे जुड़ाव के कारण अब सफर का समय आधा रह जाएगा, जिससे आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को रायपुर या धमतरी के बड़े अस्पतालों तक पहुंचाना आसान होगा। इस मार्ग के बेहतर होने से क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों के छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों तक पहुंच सुगम होगी। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी का सीधा असर स्थानीय व्यापार पर पड़ता है। सुगम परिवहन से कृषि उत्पादों की मंडी तक पहुंच आसान होगी और क्षेत्र में लघु उद्योगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। क्षेत्रीय जनता ने इस स्वीकृति का स्वागत करते हुए इसे अजय चंद्राकर की विकासोन्मुख राजनीति की जीत बताया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!